नगर की बेटी स्नेहा सोनी ने बढ़ाया रतनपुर का मान, बनीं CSEB में असिस्टेंट इंजीनियर

नगर की बेटी स्नेहा सोनी ने बढ़ाया रतनपुर का मान, बनीं CSEB में असिस्टेंट इंजीनियर

रतनपुर – नगर की होनहार बेटी स्नेहा सोनी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से रतनपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB) में असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) के पद पर चयनित होकर एक नया मुकाम हासिल किया है।

स्नेहा सोनी इससे पहले जूनियर इंजीनियर के रूप में रतनपुर में ही कार्यरत थीं। अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता से उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।

शैक्षणिक यात्रा की बात करें तो स्नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय विद्यालय, रतनपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर से सत्र 2023 में बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई में उनकी उत्कृष्टता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे अपने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण हुई थीं।

स्नेहा रतनपुर निवासी श्री राजेश सोनी, जो एक व्याख्याता हैं, एवं श्रीमती गीता सोनी की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे नगरवासियों में गर्व की लहर है।

नगर के समाजसेवियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने स्नेहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्नेहा की यह उपलब्धि रतनपुर की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है कि संकल्प और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments