मुंगेली नगर पालिका को मिलेगा नया भवन, 8.17 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

मुंगेली नगर पालिका को मिलेगा नया भवन, 8.17 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू 

रतनपुर, मुंगेली 26 जून 2025।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 17 लाख 31 हजार रुपए की राशि मंजूर की है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की मंजूरी के पश्चात संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। इस राशि से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे नगरपालिका के संचालन में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नगरीय प्रशासन को सशक्त बनाकर जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है, और यह परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए भवन के निर्माण से नगर पालिका की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और नागरिकों को सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

Post a Comment

0 Comments