रतनपुर: रतनपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। नगर पालिका में कुल 15 पार्षद हैं, जिनमें से बहुमत के आधार पर उपाध्यक्ष का चयन होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पहले से ही भाजपा दल का कब्जा है, और अब उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से सुनील अग्रवाल संटी उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने बिनु निराला महिला प्रत्याशी को बनाया गया है।
दोनों दलों ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए रणनीति तैयार की है। चुनाव से पहले गहन बैठकों का दौर जारी रहा, और दोनों पक्षों ने दावा किया है कि उनकी जीत सुनिश्चित है।
संभावित समीकरण और समर्थन
नगर पालिका में 15 सीटें हैं, जिनमें से 5 पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि भाजपा के पास 8 पार्षद हैं। निर्दलीय 2 पार्षदों की भूमिका भी इस चुनाव में अहम हो सकती है।
परिणाम पर रहेगी सबकी नजर
चुनाव प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से शुरू होगी और 3 बजे तक नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है। इस चुनाव का असर नगर की भविष्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है, इसलिए सभी की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।
(रतनपुर से चिट्टू सोनी)
0 Comments