कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग महिला उपाध्यक्ष बनीं बीनू निराला, 7 वोट से दर्ज की जीत

कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग महिला उपाध्यक्ष बनीं बीनू निराला, 7 वोट से दर्ज की जीत

रतनपुर। नगर पालिका परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब बीनू निराला ने महिला उपाध्यक्ष पद पर 7 वोट से जीत दर्ज की। कांग्रेस से सुनील अग्रवाल को 4वोट मिले।इस चुनाव में कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे परिणाम अप्रत्याशित रहे।
बीनू निराला की इस जीत को उनके समर्थकों ने बड़ी उपलब्धि बताया, जबकि कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष के संकेत मिले हैं। मतगणना के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः बीनू निराला ने बढ़त बनाई और निर्णायक जीत हासिल की।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस को नुकसान हुआ, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ सकता है। इस नतीजे के बाद नगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में इसके असर दिखने की संभावना है।

रतनपुर नगर पालिका  15 वार्ड में भाजपा से पार्षद 8
कांग्रेस से पार्षद 5
निर्दलीय पार्षद 2
अध्यक्ष ने डाले 1 वोट
टोटल हुए 16
जिसमें से कांग्रेस को मिले 4 वोट भाजपा को मिले 11 वोट 1वोट फॉल्स किया गया।

(चिट्टू सोनी रतनपुर)

Post a Comment

0 Comments