नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 100 किलो गांजा के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 100 किलो गांजा के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार



बिलासपुर। पुलिस ने नशे के शौदगरों पर बड़ा प्रहार किया है। 3 अंतराज्यीय गांजा तस्करों को 100 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटा नेक्सन में गांजा की तस्करी कर रहे थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिला प्रवास को ध्यान में रखते हुए शहर के चारों तरफ पुलिस पुलिस बल लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सोमवार 24.03.2024 को विनायक राइस मिल के सामने मोपका बाई पास नेशनल हाईवे 130 कोनी में वाहनो की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सफेद नेक्सन में गांजा की तस्करी हो रही है। तभी रायपुर से अम्बिकापुर की ओर जाते हुए टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072 जांच के लिए रोका गया। वाहन में बैठे सौरभ यादव व अन्य से पुछताछ की गई तो उनकी गतिविधी संदेहास्पद दिखाई दी। इसके बाद वाहन को अच्छे से चेक किया गया तो वाहन मे छुपाकर रखे गये 03 थैलो में ब्राउन प्लास्टिक टेप से रैप किया हुआ 100 पैकेट मिले। पैकेट खोलकर देखने से उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में पुछताछ करने पर वाहन में उपस्थित सौरभ यादव, सचिन यादव व विषणु सिंह ने बताया कि 20.03.2025 को उडीसा जाकर गांजा खरीदे थे जिसे आज रायपुर बिलासपुर होते हुये सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे है। इसके बाद नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो का पालन कर सौरभ यादव, सचिन यादव व विषणु सिंह के कब्जे से 100 पैकेट में कुल 100 किलो गांजा को जप्त किया गया। इसके अलावा एक सफेद रंग की टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072, एण्ड्रायड मोबाईल फोन 04 नग को भी जप्त किया गया है। थाना कोनी में आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी :-
01. सौरभ यादव उर्फ पंकज पिता विजय बहादुर यादव उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम नारायणपुर पोस्ट बदलापुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर (यू.पी.)
02. सचिन उर्फ मोंटी यादव पिता जयप्रकाश यादव उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम पहाड़पुर श्रीरामपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर (यू.पी.)
03. विष्णु सिंह पिता मनमोहन सिंह उम्र 29 साल साकिन ग्राम पोस्ट कादीपुर, थाना कादीपुर, जिला सुल्तानपुर (यू.पी.)

जप्त सामग्री :-
ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट गांजा कुल 100 किलो ग्राम।
एक सफेद रंग की टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072
4 नग एण्ड्रायड मोबाईल फोन।
जप्तषुदा सामग्री कुल किमती करीब 01 लाख 25 रू


(रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट)

Post a Comment

0 Comments