नारायणपुर :- अबूझमाड़ मुठभेड़.. UPDATE नक्सल विरोधी सर्च अभियान

नारायणपुर :- *अबूझमाड़ मुठभेड़..
 UPDATE
 नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 03/12/2024 को जिला नारायणपुर से डीआरजी  तथा  बीएसएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र के पुलिस स्टेशन सोनपुर और कोहकामेटा  सीमावर्ती क्षेत्र रवाना हुई थी।
  आज दोपहर 01 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई ।
मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ते हुए DRG नारायणपुर के  प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी  गंभीर  चोट के वजह से मौके पर ही  शहीद हो गए।
शहीद जवान बिरेंद्र कुमार सोरी 2010 में  नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद में भर्ती हुए थे और 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए क्रम से पूर्व प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।
  नक्सल विरोधी गश्त एवं सर्च अभियान अभी जारी है।

विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।
*शहीद Details*

नाम: बिरेंद्र कुमार शोरी
पता: नरहरपुर, कांकेर
भर्ती: 2010, आरक्षक
वर्तमान पद: प्रधान आरक्षक
उम्र: 36 साल
जन्म तिथि: 26/06/1988

Post a Comment

0 Comments