रतनपुर से संतोष सोनी चिट्टू
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
रतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन — रेत माफिया पर सीधा वार!
नाबालिग की दर्दनाक मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 09 अप्रैल 2026, रात करीब 3 बजे, रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गढ़वट के खारंग नदी किनारे रेत परिवहन के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग अमित कश्यप की मौत हो गई।
लेकिन…
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई
लालच ने ली जान!
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी तोषण कश्यप (34 वर्ष) ने:
ज्यादा मुनाफे के लालच में
6–7 फीट गहरे खतरनाक गड्ढे में
नाबालिगों से अवैध रेत खनन करवाया
जबकि उसे पहले से पता था कि
गड्ढा कभी भी धंस सकता है
जान जाने का खतरा है
फिर भी… अंधेरे में जानबूझकर मजदूरी करवाई गई
और फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
अचानक गड्ढा धंस गया
अमित कश्यप दबकर मौत का शिकार हो गया
दूसरा युवक अमित यादव गंभीर रूप से घायल
लसाजिश रची गई सच छुपाने की!
आरोपी ने:
ट्रैक्टर को मौके से हटाया
ट्रॉली पलटाकर फर्जी एक्सीडेंट का ड्रामा रचा
मौत को दुर्घटना बताने की कोशिश की
लेकिन… पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाया!
कानूनी शिकंजा कस गया
जांच के बाद आरोपी के खिलाफ
धारा 105, 238(बी) भारतीय न्याय संहिता
के तहत मामला दर्ज कर
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में विशेष योगदान:
प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन (थाना प्रभारी)
उपनिरीक्षक विष्णु यादव
सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग
आरक्षक गोविंदा यादव
सवाल अब भी कायम है…
क्या अवैध रेत खनन पर पूरी तरह लगेगी लगाम?
या ऐसे हादसे यूं ही मासूमों की जान लेते रहेंगे?
CG Voice Express News के साथ जुड़े रहें — सच सबसे पहले!
0 Comments