चिट्टू सोनी
रतनपुर/ नगर पालिका के लिए भाजपा से अचानक महावार परिवार से अजय महावर ने की दावेदारी तो मची खलबली वही कईयों का नाम सामने आ रहे है जानकारों से मिल रही जानकारी नगर में तेज हो गई सरगर्मी
रतनपुर..... नगरी निकाय चुनाव की सर गर्मी तेज हो चुकी है दावेदारों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नगर के महावार परिवार से अजय महावर जो कि वर्तमान में रतनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं उन्होंने भी अपनी सशक्त दावेदारी पेश करते हुए रतनपुर नगरीय चुनाव प्रभारी डॉक्टर खिलावन साहू के समक्ष आवेदन पेश किया है
विदित हो कि रतनपुर नगर पालिका, नगरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए है जिसमें से अध्यक्ष पद के लिए 13 आवेदन दिया है।वही कांग्रेस से शीतल जायसवाल,सुभाष अग्रवाल,दामोदर क्षत्रिय ,आशीष शर्मा,रमेश सूर्या,आनंद जायसवाल तो भाजपा से अजय महावार,विजय अग्रवाल, लवकुश कश्यप,रोहिणी बैसवाड़े,ललित अग्रवाल के नाम मुहर लग सकती है
वही रतनपुर के 15 वार्डों के लिए अलग-अलग वार्डो में जाने माने वार्ड जहा से हमेशा उपाध्यक्ष चुने जाने वाले वार्ड चार भगत सिंह वार्ड से कांग्रेस से रियाज अहमद खोखर,युनुस मेमन ,सावन यादव दीना तीन नाम सामने आया तो भाजपा से नागेंद्र सिंह,प्रगति सोनी,उषा चौहान,योगेंद्र तंबोली,मधु सोनी, शिवानी सोनी, ने दावेदारी पेश किया है।दिलचस्प होगा भाजपा से सोनी परिवार की दावेदारी तेज।
0 Comments