रायपुर, नवंबर 30: भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में आयोजित की गई थी।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता 60 लाख पहुँच गयी है। 60 लाख सदस्यता लक्ष्य पूरा होने की घोषणा गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश प्रभारी नीतिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव और अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेता ख़ुशी जाहिर की।
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन आज सुबह रायपुर पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,प्रदेश महामंत्री श्री रामू रोहरा और अन्य कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का आत्मीय स्वागत किया ।
0 Comments